
झांसी। डॉ दयासागर दुबे कम्पाउण्ड मानिक चौक में विराजित मां माहेश्वरी देवी के दरबार में स्थल विसर्जन का दिव्य भव्य आयोजन किया गया। विसर्जन के पूर्व सिन्दूर खेला की भावभीनी रस्म श्रीमती सपना अग्रवाल की अगुवाई में सौभाग्यवती महिला मण्डल ने पूरित की। माहेश्वरी देवी कमेटी के कोषाध्यक्ष संयोजक रमेश चंद्र अग्रवाल व डॉ मनमोहन मनु ने बताया कि झांसी में वर्ष 1978 में डॉ दयासागर दुबे कंपाउंड में देवी के दरबार की प्रथम बार स्थापना की गई थी, तब से नियमित रूप से शारदीय नवरात्र का आयोजन वैदिक रीति रिवाज के साथ हो रहा है।


माई का स्थल विसर्जन का दिव्य आयोजन विजयादशमी पर किया गया, इस दौरान महाकाली, सुदामा चरित्र, शिव-पार्वती, महाकाल व भस्म आरती तथा माथुर की फुलों की होली की मनमोहक झांकियां नाट्य प्रस्तुतियां दी गई। इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य राम तीर्थ सिंघल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक सक्षम जी, कमेटी के अध्यक्ष राकेश बघेल, मंत्री अनिल अग्रवाल एडवोकेट, मनमोहन गैंडा, अजीत अग्रवाल, कुलदीप सिंघल, राजीव अग्रवाल, मनोज, प्रथम अग्रवाल, आचार्य राहुल तिवारी, सुदर्शन शिवहरे समेत भक्त मंडल उपस्थित रहा। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ मनमोहन मनु ने तथा आभार व्यक्त सुजीत अग्रवाल ने किया।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा






