Home उत्तर प्रदेश मोदी सरकार के 9 साल सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के साथ

मोदी सरकार के 9 साल सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के साथ

25
0

झांसी। मोदी सरकार के भारत में नौ वर्ष पूर्ण होने पर सेवा सुशासन और गरीब कल्याण योजनाओं का लाभ देने पर नौ साल के कार्यकाल की उपलब्धि बताई है। गुरुवार को स्थानीय होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में भाजपा के गुजरात के सांसद और गुजरात राज्य के भाजपा के प्रदेश महामंत्री विनोद चावड़ा, केंद्रीय मंत्री/ सांसद भानु प्रताप वर्मा, प्रभारी मंत्री बेबी रानी मौर्य ने जानकारी देते हुए बताया की नरेंद्र मोदी की सरकार के 9 साल पूरे हो चुके इस दौरान सरकार ने देश की जनता को वह सब कुछ दिया जो केवल पहले की सरकारों में सिर्फ कोरी घोषणाएं होती थी। उन्होंने कहा सरकार की इन उपलब्धियों को लेकर भाजपा के कार्यकर्ता हर गांव हर क्षेत्र में जायेंगे जनता से जन संपर्क अभियान चलाएंगे। इसकी शुरुआत आज झांसी से हो चुकी है। 2014 में नरेंद्र मोदी की सरकार बनी थी। इसके बाद 2019 में जनता ने फिर भरपूर आशीर्वाद देकर सरकार बनाई। मोदी सरकार ने देश में गरीब कल्याण योजनाएं गांव के अंतिम जन तक पहुचाई। हर क्षेत्र में विकास हुआ, जन धन योजना, स्वच्छता योजना, योजना अभियान आदि योजनाएं देश की जनता को दी और हर घर तक पहुचाई। उन्होंने कहा नरेंद्र मोदी और प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की डबल इंजन की सरकार योजनाओं को हर घर तक पहुंचा रही। देश में पहली बार पीएम जन धन योजना का करोड़ो लोगों को लाभ मिला। आवास, शोंचालय, आदि योजनाओं का लाभ ग्रामीण और शहर क्षेत्र के लोगों को मिला। किसान सम्मान निधि, आयुष्मान भारत योजना, जन औषधि योजना, उज्जवला योजना, टिका कर्ण, हेल्थ योजना, का भी लाभ मिला। उन्होंने कहा देश और उत्तर प्रदेश की जनता को पहली बार मिल रही योजनाएं सार्थक हो रही है। गरीब के विकास की योजनाएं, राम मंदिर, डिफेंस कोरिडोर, बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे, पर्यटन स्थल, चार धाम यात्रा आदि को सड़क से जोड़ने और उनका जीर्णोद्वार का कार्य हुआ और हो रहा है। केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार की कई योजनाएं परियोजनाएं गिनाई। इस दौरान भाजपा के जिलाध्यक्ष जमुना प्रसाद, महानगर अध्यक्ष मुकेश मिश्रा, सदर विधायक रवि शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम, संजीव श्रगृषि, एमएलसी रमा निरंजन, अमित साहू, प्रियांशु डे, सौरभ मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here