झांसी। नगर का चहुमुखी विकास करने के लिए हमेशा तत्पर महापौर बिहारी लाल आर्य ने आज मॉडल सड़क परियोजना का लोकार्पण किया।लोकार्पण करते हुए नगर निगम महापौर बिहारी लाल आर्य ने बताया की चंद्र शेखर आजाद की प्रतिमा से कर्माबाई चौराहे तक मॉडल सड़क का निर्माण कार्य होना है। इसी का आज उन्होंने लोकार्पण किया है। उन्होंने कहा की यह सड़क निर्माण कार्य 84 लाख कीमत से होगा। मॉडल सड़क हर वार्ड और गलियों में बनेगी इसके लिए वह लगातार प्रयासरत है। उन्होहे कहा की झांसी नगर निगम चहुमुखी विकास करेगी।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा






