Home उत्तर प्रदेश अंचल अड़जरिया पर हमला, एमएलसी ने लिया हाल चाल

अंचल अड़जरिया पर हमला, एमएलसी ने लिया हाल चाल

27
0

झांसी। हिंदू संगठन के नेता अंचल अड़जरिया पर अज्ञात बदमाशों ने हमला कर दिया। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस बल पहुंचा और घायल अवस्था में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के मुताबिक हिंदू संगठन राष्ट्रभक्त संगठन सहित कई समाज सेवी संगठनों में पदाधिकारी का दायित्व निभा रहे अंचल अड़जरिया ने घायल अवस्था में बताया कि वह शुक्रवार की शाम करीब आठ बजे सीपरी बाजार स्थित मां लहर की देवी मन्दिर पर आयोजित बैठक में शामिल होकर अपनी स्कूटी से घर की ओर लौट रहे थे। तभी रास्ते में अंधेरे में अज्ञात वाहन सवारों ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी और फिर उनके साथ मारपीट की। इस घटना में उनका जबड़ा टूट गया। सूचना पर भारी पुलिस बल अंचल को लेकर जिला अस्पताल पहुंचा। यहां सूचना पर एमएलसी डॉक्टर बाबू लाल तिवारी भी पहुंचे और उनका हाल चाल जानते हुए पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष कार्यवाही की मांग की।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here