Home उत्तर प्रदेश लाल स्कूल के वार्षिक उत्सव पर रक्तदान कर विधायक ने मनाया जन्मदिन

लाल स्कूल के वार्षिक उत्सव पर रक्तदान कर विधायक ने मनाया जन्मदिन

25
0
भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष अभिषेक जैन के साथ आवास पहुंच कर विधायक का केक काट कर जन्मदिन मनाया

झांसी। सदर विधायक का 53 वा जन्मदिन शहर में बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। उनके समर्थक अपने अपने ढंग से शहर में बड़े बड़े होर्डिंग बैनर तो कोई कार्यक्रम आयोजित कर जन्मदिन मना रहा। इसी क्रम में लाल स्कूल के वार्षिक उत्सव पर सदर विधायक कार्यक्रम में पहुंच कर रक्तदान कर अपना जन्मदिन मनाया।शुक्रवार को सदर विधायक रवि शर्मा का 53 वा जन्मदिन मनाया जा रहा है। नई बस्ती स्थित लाल स्कूल का आज वार्षिक उत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया। साथ ही स्कूल में विधायक का जन्मदिन मनाने का कार्यक्रम किया गया। सदर विधायक रवि शर्मा समाजसेवी दिलीप पांडे, धर्मेंद्र कुशवाह सभाषद प्रत्याशी, सहित अपने समर्थकों के साथ स्कूल पहुंचे जहां उन्होंने सर्व प्रथम अपना रक्तदान किया उनके साथ ही विधायक के दर्जनों समर्थकों ने रक्तदान किया। इसके बाद स्कूल में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमे स्कूल के नन्हे मुन्ने बच्चे का स्वास्थ्य परीक्षण जांचा गया। वही विधायक के जन्मदिन पर केक काटा गया। वही पत्रकारों में झांसी मीडिया क्लब अध्यक्ष मुकेश वर्मा, झांसी मीडिया क्लब के प्रवक्ता कुंदन सोलंकी, उपाध्यक्ष रवि शर्मा, संगठन मंत्री इमरान खान, आयुष साहू सहित दर्जनों पत्रकारों ने विधायक को जन्मदिन पर पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हे बधाई शुभकामनाएं दी। वही मेवाती पुरा उन्नाव गेट अंदर पार्षद प्रत्याशी राहुल कोस्टा, अपने समर्थकों और भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष अभिषेक जैन के साथ आवास पहुंच कर विधायक का केक काट कर जन्मदिन मनाया।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here