
झांसी। सामाजिक संस्था मिस झांसी वेलफेयर सोसायटी द्वारा पांडेय मैरिज हॉल में संस्था का प्रथम स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें महिला थानाध्यक्ष नीलेश कुमारी ने मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलन एवं महारानी लक्ष्मी बाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर। कार्यक्रम का शुभारंभ का किया। संस्था के अध्यक्ष जयंती कुशवाहा ने माला पहनाकर एवं तुलसी का पौधा भेंट कर मुख्य अतिथि का स्वागत किया।

इस दौरान मुख्य अतिथि नीलेश कुमारी ने कहा कि उन्होंने संस्था को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छोटे से काम की शुरुआत यह सोचकर खत्म मत कर देना कि काम छोटा है। यदि सभी लोग मिलकर इस कार्य को करोगे तो यही कार्य बड़ा हो जाएगा। वहीं संस्था की अध्यक्ष जयंती कुशवाहा ने बताया कि हमारी संस्था के कार्यकाल का 1 वर्ष पूर्ण हो गया है। इसलिए हम संस्था की प्रथम वर्षगांठ मना रहे हैं। आज का यह कार्यक्रम नारियों की शक्ति और सम्मान के लिए किया गया है। हमारी संस्था द्वारा गांव– गांव जाकर महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है। हमारी संस्था महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध आवाज उठाने के साथ-साथ कई सामाजिक कार्य कर रही है। इस मौके पर संस्था की उपाध्यक्ष राधा कुशवाहा, कोषाध्यक्ष मोहनी कुशवाहा, महासचिव कविता कुशवाहा, महामंत्री रेखा देवी कुशवाहा, नीलम, नीता, पूनम, प्रियंका, अदीबा, शशि, प्रज्ञा सोनी, योगिता परिहार, शशि पांचाल, स्वाति, विद्या कुशवाहा, सलोनी नरवरिया, पूजा मिश्रा आदि मौजूद रहीं।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा






