Home उत्तर प्रदेश हटाए गए 250 जवानों को बहाल किए जाने सहित पीआरडी के हो...

हटाए गए 250 जवानों को बहाल किए जाने सहित पीआरडी के हो रहे उत्पीड़न को रोकने के लिए दिया ज्ञापन

20
0

झांसी। पीआरडी जवानों ने अपने विभाग के अफसरों पर उनका उत्पीड़न करने तथा 250 हटाए गए पुरुष महिला जवानों को बहाल कर तत्काल नोकरी पर वापस लेने के संबंध में ज्ञापन दिया है। पीआरडी मानदेय कर्मचारी बेलफेयर एसोसिएशन पीआरडी संघ के तत्वावधान में बुंदेलखंड मंडल अध्यक्ष सुभाष रायकवार के नेतृत्व में पीआरडी जवानों ने मुख्यमंत्री संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने बताया की जनपद झांसी में 250 महिला पुरुष पीआरडी जवानों को हटा दिया गया है उन्हे पुनः वापस लिया जाए। उन्होंने बताया की ट्रेफिक ड्यूटी सहित कई विभागों में जवानों की ड्यूटी लगाने के दौरान उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। जवानों को डरा धमका कर उनसे डबल डबल ड्यूटी कराई जा रही जिसका आधा वेतन अफसर रखते है। साथ ही विभाग में भ्रष्टाचार मचा हुआ है। इस भ्रष्टाचार को रोका जाए। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से चेतावनी दी है अगर पीआरडी जवानों का उत्पीड़न नही रोका गया तो आंदोलन होगा। इस दौरान जितेंद्र कुमार, चंद्रशेखर, नीरज राजपूत, गंगाराम आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here