Home Uncategorized गणेश उत्सव की तैयारियों को लेकर मेला जलविहार समिति झांसी की हुई...

गणेश उत्सव की तैयारियों को लेकर मेला जलविहार समिति झांसी की हुई बैठक

43
0

झांसी। मेला जलविहार समिति झांसी की बैठक सिद्धेश्वर मंदिर में हुई। इसमें गणेश उत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। बैठक में पदाधिकारियों ने कहा कि गंधीगर का टपरा पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जलझूलनी एकादशी पर मंदिरों के विमानों और गणेश प्रतिमा विसर्जन शोभा यात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा। हर बार की तरह इस साल भी 20 मंदिरों के विमान लझ्मी तालाब पर जलविहार के लिए गाजे बाजे के साथ निकलेगे। विमानों में भगवान विराजमान रहते हैं। बैठक में समिति अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल व महामंत्री पीयूष रावत ने बताया हर साल की तरह इस साल भी समिति मंदिरों के विमानों की पूजा अर्चना कर स्वागत करेंगी और स्मृति चिन्ह भेंट करेंगी। चाचर कमेटियों का भी सम्मान किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि मंदिरों के विमानों की पर्याप्त सुरक्षा और सुगम यातायात की व्यवस्था की जाए। ताकि कोई दिक्कत न हो। उन्होंनेे बताया कि समिति ने हेल्पलाइन नंबर09415503455,918115429580,09506044324, 9936453332 जारी किया है। कोई समस्या आने पर गणेश उत्सव समितियां संपर्क कर सकती हैं। मेला जलविहार समिति झांसी प्रसाशन के सहयोग से समस्या का समाधान कराएगी। उन्होंने बताया कि गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए सभी तालाबों व जलाशयों की सफाई की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस संबंध में समिति ने नगर निगम प्रशासन के अधिकारियों से संपर्क किया है। समिति ने अपील की कि डीजे मानक के अनुसार बजाए। बैठक का संचालन धर्माचार्य हरिओम पाठक ने व अध्यक्षता महंत विष्णु दत्त स्वामी ने की।इस दौरान अध्यक्ष किशन सरवरिया, कार्यवाहक अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, महामंत्री पियूष रावत, संरक्षक ÷महंत विष्णु दत्त स्वामी ,आचार्य हरिओम पाठक ,आचार्य वसंत विष्णु गोलवर्कर, आचार्य लल्लन महाराज ,आचार्य विनोद चतुर्वेदी, आचार्य मनोज चतुर्वेदी, महेश श्रॉफ मटका, मैथिली शरण मुद्गगील ,सीताराम यादव, देवी सिंह कुशवाहा, जगदीश गुप्ता वरिष्ठ उपाध्यक्ष÷ पुरुषोत्तम स्वामी ,उपाध्यक्ष÷ विनोद अवस्थी ,अरविंद वशिष्ठ, अतुल किलपन ,आलोक चतुर्वेदी ,रवीश त्रिपाठी ,जयदीप खरे , मुकेश सोनी ,अरविंद झा, सुनीता पूरी, संजीव तिवारी ,महेंद्र भंडारी ,अजय मिश्रा ,राजीव तिवारी,पवन गुप्ता, राजीव तिवारी, प्रभात शर्मा, नरेंद्र अग्रवाल, पुरकेश अमरिया, समीर तिवारी ,अभिषेक साहू ,सूर्य प्रकाश अग्रवाल ,संजय खटीक, पहलाद साहू ,राहुल साहू ,अतुल मिश्रा, नरेश सिंह ऋषि, मुकेश सिंगल आदि मौजूद रहे पियूष रावत ने सभी का आभार व्यक्त किया|

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here