Home उत्तर प्रदेश झांसी के मनोरम दृश्य देखे तस्वीरों में, महापौर के अथक प्रयास

झांसी के मनोरम दृश्य देखे तस्वीरों में, महापौर के अथक प्रयास

27
0

झांसी। वैसे तो जनपद झांसी का नाम अपने आप में एक इतिहास है। क्योंकि 1857 में झांसी की रानी लक्ष्मी बाई ने अंग्रेजों से लोहा लेकर उनके छक्के छुड़ा दिए थे। लेकिन इस इतिहास और धरोहर को संभाल पाने में पिछले कई सालों से पीछे रही सरकार ओर प्रशासनिक मशीनरी पीछे रही। लेकिन जनपद में 2017 के बाद जो विकास कार्य हुआ वह देखने लायक है। यह कड़ी मेहनत महापौर रामतीरथ सिंगल और सदर विधायक रवि शर्मा की अथक मेहनत रही। पिछड़ा इलाका माना जाने वाला बुंदेलखंड का मुख्यालय जनपद झांसी इतिहास से भरा पड़ा है। यहां ऐतिहासिक स्थल और स्वतंत्रता संग्राम की धरोहर तो बहुत है। लेकिन पिछले कई वर्षों से इनके रख रखाव और जीर्णोद्वार न होने से झांसी अपनी पहचान खोता जा रहा था। वर्ष 2017 में बनी भाजपा की योगी सरकार और सदर विधायक रवि तथा महापौर रामतीरथ सिंहल ने सबका साथ सबका विकास भाजपा के नारे पर कार्य करते हुए जनपद झांसी में विकास की गंगा वहा दी। विकास कार्य और ऐतिहासिक स्थलों का रखरखाव तथा उनके जीर्णोद्वार होने के बाद जनपद झांसी के मनोरम दृश्य जब शोशल मीडिया पर वायरल होते है, तो लोग अचंभित हो उठते है। देश विदेश में रहने वाले सैलानियों तक को यह मनोरम दृश्य झांसी तक खींच लाते है। यह तस्वीर व्यान कर रही महापौर रामतीर्थ द्वारा किए गए विकास कार्य को जिसे देख कर लोग सराहना करते नही थक रहे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here