Home उत्तर प्रदेश पर्यावरण संरक्षण अभियान का महापौर ने किया शुभारंभ

पर्यावरण संरक्षण अभियान का महापौर ने किया शुभारंभ

22
0

झांसी। पर्यावरण संरक्षण करने के अभियान का शुभारंभ महापौर ने किया। इस दौरान पर्यावरण को बचाने और संरक्षित करने पर जोर दिया गया।बुधवार को झांसी कानपुर रोड भारत पेट्रोल पंप के पास स्थित निखरा ट्रेडर्स पर पर्यावरण संरक्षण अभियान का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ नव निर्वाचित महापौर बिहारी लाल आर्य, विशिष्ठ अतिथि मनमोहन गैंडा, डॉक्टर संजया शर्मा, डॉक्टर सुनील मिश्रा ने फीता काट कर शुभारंभ किया। इस दौरान निखरा ट्रेडर्स के संचालक आकाश निखरा और अमन निखरा ने पर्यावरण बचाने के लिए अपील करते हुए कहा की हम सभी की जिम्मेदारी है पर्यावरण को बचाने की। उन्होंने कहा की इलेक्ट्रिक सवारी गाड़ी से प्रदूषण नही फैलता है जिससे पर्यावरण सुरंक्षित रहता है। उन्होंने आम जन से अपील करते हुए कहा की सभी लोग प्रयावरण को बचाने के लिए प्रदूषण रहित वाहनों का अधिक से अधिक उपयोग करे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here