झांसी। मंडे का दिन पुलिस के लिए गुड डे बनकर आया। पुलिस ने वांछितों के खिलाफ अभियान चलाकर एक लाख रुपए इनामिया के चार वांछित गिरफ्तार कर लिया है।एसएसपी राजेश के निर्देशन में चलाए गए अभियान के तहत जहां बरुआ सागर थाना पुलिस ने तीन वर्ष से फरार हत्या के आरोप को तमंचा सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। वही मऊरानीपुर थाना पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में सात वर्ष से फरार चल रहे तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए दहेज हत्या के आरोपियों पर 25=25 हजार रुपए का इनाम घोषित था। पकड़े गए आरोपियों के नाम मऊरानीपुर के ग्राम अल्याई निवासी व हाल थाना लहचूरा के सिजारी बुजुर्ग निवासी रमेश खरे, श्रीमती आशा खरे तथा अतुल खरे बताए गए। पुलिस के मुताबिक इन तीनो पर वर्ष 2016 में दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया था। तभी से आरोपी फरार चल रहे थे। तीनो पर 25=25 हजार रुपए का इनाम घोषित था। पुलिस ने आज तीनो को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा






