Home उत्तर प्रदेश अयोध्या में हैरतअंगेज करतब दिखाएंगे मल्लखम्ब खिलाड़ी शौर्य पर्व के अवसर पर...

अयोध्या में हैरतअंगेज करतब दिखाएंगे मल्लखम्ब खिलाड़ी शौर्य पर्व के अवसर पर अयोध्या में 18 से 20 मार्च तक किया जाएगा आयोजन

19
0

झांसी। उत्तर प्रदेश लोक एवं जनजाति संस्कृति संस्थान लखनऊ संस्कृति विभाग द्वारा भारतवर्ष की शौर्य कलाओं पर आधारित शौर्य पर्व के अवसर पर अयोध्या में 18 से 20 मार्च तक एमेच्योर मल्लखम्ब एसोसिएशन द्वारा मल्लखम्ब का साहसिक प्रदर्शन किया जाएगा। सभी खिलाड़ी दा न्यू ऐरा पब्लिक स्कूल में मल्लखम्ब का प्रतिदिन अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। मल्लखम्ब का यह प्रदर्शन भारतवर्ष की अन्य प्राचीन कलाओं के साथ प्रदर्शित किया जाएगा। खिलाड़ी टीम के प्रमुख कोच एमेच्योर मल्लखम्ब एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के सचिव रवि प्रकाश परिहार के नेतृत्व में गोलू रायवार, ओम साहू ,अनुज यादव, लकी कुशवाहा, अंशुमन, उदय भगोरिया, गोविंद देव रिछारिया ,सोनिया कुशवाहा, ईश्वरी कुशवाहा, रिया साहू, खुशी कुशवाहा ,आरबी सिंह, रेनूका वर्मा, जानवी गुप्ता, आस्था कुशवाहा आदि खिलाड़ी अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। यह जानकारी एमेच्योर मलखंब एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव सरावगी ने दी ।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here