Home उत्तर प्रदेश सम्मानित किए जाएंगे मल्लखम्ब खिलाड़ी

सम्मानित किए जाएंगे मल्लखम्ब खिलाड़ी

24
0

झांसी। खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 मध्य प्रदेश उज्जैन में प्रतिभाग करने जा रहे मल्लखम्ब के खिलाड़ियों को द न्यू एरा पब्लिक स्कूल खेलो इंडिया एवं क्रीड़ा भारती मल्लखम्ब सेंटर पर 4 फरवरी दिन शनिवार को विनय जैन के मुख्य आतिथ्य व तरुण जैन व गजेंद्र सिंह परमार के विशिष्ट आतिथ्य में सम्मानित किया जाएगा। उत्तर प्रदेश की खेलो इंडिया मल्लखम्ब टीम 5 फरवरी को सुबह 2:30 पर मालवा एक्सप्रेस से झांसी से उज्जैन के लिए प्रस्थान करेगी। जिसमें बचन सिंह परमार, ओम साहू, अनुज यादव, अमन कुमार, गोविंद देव रिछारिया ,मयंक रैकवार तथा बालिका वर्ग में इति तिवारी, रिया साहू, गुनगुनश्रीवास, मुस्कान सिंह कुशवाहा ,जानवी गुप्ता ,दीपशिखा कुशवाहा ,टीम कोच धीरज वर्मा अभिषेक कुमार रहेंगे। यह जानकारी अध्यक्ष संजीव सरावगी एवं सचिव रवि प्रकाश परिहार ने दी है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here