Home उत्तर प्रदेश गौ तस्करी का फरार मुख्य आरोपी गिरफ्तार, बलात्कार का आरोपी भेजा जेल

गौ तस्करी का फरार मुख्य आरोपी गिरफ्तार, बलात्कार का आरोपी भेजा जेल

25
0

झांसी। एसएसपी शिवहरि मीना के निर्देशन मे अपराध और अपराधी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत देर रात रक्सा थाना पुलिस ने गौ तस्करी के आरोप में फरार चल रहे मुख्यरोपी को क्रिया गाड़ी सहित गिरफ्तार कर लिया। वही बलात्कार के मामले में फरार चल रहे आरोपी को चोबीस घंटे में गिरफ्तरार कर जेल भेज दिया।

जानकारी के मुताबिक पंद्रह दिन पूर्व गायों की तस्करी कर ले जा रहे कंटेनर को रक्सा पुलिस ने पकड़ कर कई गायों को बचा लिया था। इस प्रकरण में गिरफ्तार हुआ आरोपी ने बताया था की यह गायों की तस्करी कौशांबी जिले के कोखराज निवासी रिजवान कराता है। ओर वह अभी कंटेनर के आगे अपनी क्रियाटा गाड़ी से मुखबिरी करते हुए चल रहा था। जो पुलिस को देख भाग गया था। पुलिस को तभी से रिजवान की तलाश थी। रक्सा पुलिस ने आज रात वाहन चेकिंग के दौरान गौ तस्करी में फरार चल रहे रिजवान को क्रिएटा गाड़ी सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वही रक्स पुलिस ने गत दिवस धिमर्याना निवासी नंदकिशोर के खिलाफ बलात्कार करने का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने आज करौंदी माता मंदिर के पास से मुखबिर की सूचना पर नंदकिशोर को गिरफ्तार कर लिया।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here