Home उत्तर प्रदेश महिला जिला उद्योग व्यापार मंडल ने गुलाल,चंदन व फ़ूलों से होली उत्सव...

महिला जिला उद्योग व्यापार मंडल ने गुलाल,चंदन व फ़ूलों से होली उत्सव मनाया

27
0

झांसी। उत्तर प्रदेश महिला जिला उद्योग व्यापार मंडल झाँसी ने स्थानीय होटल में अध्यक्ष श्रीमती कंचन आहूजा की अध्यक्षता में होली पर्व बहुत उल्लास के साथ मनाया गया। सभी महिला शक्ति ने एक दूसरे को गुलाल लगा कर गले मिल कर बधाईयाँ दी। चेयरमैन नीलम खन्ना व मिनी अरोरा जी ने संदेश दिया कि हम सब होली पर्व पर बुराइयों का दहन कर सामाजिक सद्भाव व भाईचारे को आत्मसात करें! जिला उपाध्याय स्वप्निल मोदी, करुणा सरावगी कल्पना खंड, प्रेरणा हजेला, ममता यादव ने कहा कि घृणा व अहंकार को त्याग कर नई उमंग उत्सव के साथ होली पर्व का स्वागत करना चाहिए! इस अवसर पर प्रगति सेठ भगवान कृष्ण व रीता अग्रवाल ने राधा रानी बन कर रस लीला कर सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया! जिला उपाध्याय निशा गोयल, प्रियंका अग्रवाल, उदिता पंडित, नीलम विजयवर्गी, कल्पना नागवानी, लवली, आशा राय, पुष्पा, नीलम सिंह, सुनीता अग्रवाल सपना नीखरा अल्पना खण्डेलवाल,संध्या सविता ,आभा , विशिष्ट उपाध्यक्ष कुसुम साहू , मृदुला जी व रिचा साहू आदि ने होली फाग गीत गा कर एक दूसरे पर फ़ूलों की वर्षा कर मिल कर आनंद में झूमे नाचे गाये! इस पर्व का संचालन तूलिका विजयवर्गीय व उषा सचान ने किया!बड़ी संख्या में सदस्याऔ ने उपस्थित हो कर खुशियो के साथ होली की शुभकामनाएं दीं! अंत मे जिला महामंत्री उषा सेन ने विश्व की मंगल कामना करते हुये सभी का आभार व्यक्त किया।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here