Home उत्तर प्रदेश आधी आबादी के अधिकारों के लिये संघर्ष करेंगी महिला कांग्रेस

आधी आबादी के अधिकारों के लिये संघर्ष करेंगी महिला कांग्रेस

25
0

झांसी। आज अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के निर्देशानुसार कांग्रेस कार्यालय मानिक चौक में जिला एवं शहर महिला कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में एआईसीसी सदस्य एवम प्रदेश सचिव मनीराम कुशवाहा के मुख्य आतिथ्य एवं महिला जिलाध्यक्ष श्रीमती सरला भदोरिया की अध्यक्षता में महिला कांग्रेस का 40 वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर प्रदेश सचिव मनीराम कुशवाहा ने कहा कि आज महिला कांग्रेस के स्थापना दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय महिला कांग्रेस ने महिलाओं को मजबूत करने के लिए देश भर में ऑनलाइन सदस्यता अभियान की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा महिलाओं का सम्मान किया है और उनके हक और अधिकारों के लिए कांग्रेस लगातार संघर्ष करती रहेगी। देश की आधी आबादी को पूरा हक मिलना चाहिए जिसके लिए महिला कांग्रेस लगातार संघर्ष करेगी।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सरला सिंह भदोरिया ने कहा कि महिला कांग्रेस के सदस्यता अभियान के अवसर पर हम प्रत्येक 5 वर्ष तक की महिलाओं को महिला कांग्रेस का सदस्य बनने जा रहे हैं। जिससे नाबालिगो के साथ हो रहे अत्याचार पर लगाम लगा सकें। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार सत्ता में भागेदारी के लिये महिलाओं को 33% आरक्षण शीघ्र प्रदान करें। इस अवसर पर मध्य प्रदेश सचिव मनीराम कुशवाहा एवं महिला कांग्रेस नेताओं ने श्री शैलेंद्र वर्मा और शीलू को अनुसूचित जाति विभाग का जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर माला पहनाकर एवं पुष्प भेंटकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर किश्वर जहां सिद्दीकी, शमशाद बेगम, मुन्नी कनौजिया ,शहनाज हुसैन, शमीम बानो ,राजेश रानी, कल्याणी देवी ,सलमा बेगम, क्रांति कुशवाह आदि उपस्थित रही। कार्यक्रम का संचालन महिला कांग्रेस की शहर अध्यक्ष आशिया सिद्धिकी ने किया।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here