झांसी। समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष महेश कश्यप को समाजवादी पार्टी के मुखिया के निर्देशन पर बड़ी जिम्मेदारी दी गई।समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने समाजवादी पार्टी के मुखिया की स्वीकृति पर महेश कश्यप निवासी सूती मिल सीपरी बाजार झांसी को सम्जवादी पार्टी की राज्य कार्यकारिणी का प्रदेश सचिव बनाया है। महेश कश्यप को मिली बड़ी जिम्मेदारी से उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। उनके समर्थकों ने उन्हे बधाई शुभकामनाएं दी।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा






