Home उत्तर प्रदेश हमे भगवान राम ने भेजा है, सारे रामभक्त मेरे साथ : रवि...

हमे भगवान राम ने भेजा है, सारे रामभक्त मेरे साथ : रवि प्रकाश

23
0

झांसी। बसपा के झांसी लोकसभा प्रत्याशी का आज नामांकन आखिरकार हो ही गया। लोगों की अटकलों पर विराम लग गया। आमजन में चर्चाएं थी जब तक नामांकन दाखिल न हो जाए बसपा का प्रत्याशी कन्फर्म नही मान सकते। लेकिन आज इन अटकलों पर विराम लग गया है। बसपा प्रत्याशी रवि प्रकाश मौर्य ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया। शुक्रवार को अपने समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे बसपा प्रत्याशी ने अपना नामांकन दाखिल किया। इसके बाद उन्होंने मीडिया के सवालों का जबाव देते हुए कहा की उन्हे भगवान राम ने भेजा है, ओर उनके साथ सारे रामभक्त है। उन्होंने कहा कि वह अयोध्या से झांसी चुनाव लडने आए है, उन्हे जनता का पूरा सहयोग मिलेगा। उन्होंने कहा कि जनता की समस्या एक लोकसभा क्षेत्र की नही पूरे राष्ट्र की समस्या है। जब राष्ट्र की समस्या दूर हो जायेगी तो यहां की भी समस्या दूर हो जायेगी। भाजपा को बसपा का समर्थन देने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह झूठ है, बसपा पूरी ताकत से हर सीट पर अपने प्रत्याशी खड़े कर चुनाव लड़ रही है। उन्होंने कहा कि वह बसपा प्रमुख मायावती के दूत है, उन्हे यहां चुनाव लडने मायावती ने भेजा है ओर वह पूरी ताकत से चुनाव लडेंगे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here