Home उत्तर प्रदेश गुरसराय से मऊरानीपुर जा रही मजदूरों से भरी लोडर पलटी, दस घायल

गुरसराय से मऊरानीपुर जा रही मजदूरों से भरी लोडर पलटी, दस घायल

20
0

झांसी। गुरसराय से मऊरानीपुर मजदूरों से भरी जा रही लोडर गाड़ी लोहिया पुल के पास असंतुलित होकर पलट गई। जिसमे सवार महिला ओर पुरुष समेत करीब दस लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। गुरसराय थाना प्रभारी के मुताबिक गुरसराय से करीब दस महिला ओर पुरुष मजदूरों को लेकर लोडर गाड़ी मऊरानीपुर की ओर जा रही थी। जैसे ही गाड़ी लोहिया पुल के पास पहुंची तभी चालक असंतुलित हो गया और लोडर अनियंत्रित होकर पलट गई।

जिससे उसमे सवार चालक समेत ग्यारह लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल घायलों को प्राथमिक उपचार दिलाते हुए सभी को उनके घर की ओर रवाना कर दिया। उन्होंने बताया कि घटना में किसी को गंभीर चोट नही आई। घायलों के नाम इस प्रकार है नजमा, करिश्मा, लखपत, सीमा, रामश्री, चंचल, दयाराम, हीरा, राजकुमारी, कयूम खान, साधना, संगीता, बताए गए।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here