झांसी। लायंस क्लब इंटरनेशनल मंडल 321बी 2 के मंडलाध्यक्ष की शपथ लेकर मेलबर्न ऑस्ट्रेलिया से वापस झांसी लौटे लायन अनिल अरोरा और उनकी धर्म पत्नी अलका अरोरा का जोरदार स्वागत सम्मान किया गया।इस दौरान अनिल अरोरा और उनकी धर्म पत्नी अलका अरोरा ने जानकारी देते हुए बताया की लायंस क्लब इंटरनेशनल दुनिया के 210 देशों में करीब 14 लाख लायंस क्लब सदस्यों के साथ 106 वर्षों से गरीब, असहाय लोगों की निरंतर सेवा कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा हमारे मंडल 321 बी 2 में उन्नाव, कानपुर, कालपी, झांसी सहित 14 शहर आते है, अनिल अरोरा का कार्यकाल 1 जुलाई 2024 से 30 जून 2025 तक रहेगा। उन्होंने 1988 में लायंस की सदस्यता ली थी। उन्होंने अपने कार्यकाल में किए गए सामाजिक कार्यों की उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने अपना जन संपर्क अधिकारी प्रियांशु डे को नियुक्त किया है। उन्होंने बताया 30 जून को वह अपने सभी पदाधिकारियो के साथ पाठशाला का आयोजन करेंगे। इस दौरान वीरेश शुक्ला, राजीव बब्बर, नवीन गुप्ता, मिनी प्रदीप, अमित तिवारी, महेंद्र आदि लायंस सदस्य उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा






