झाँसी। ऐतिहासिक धरोहरों का होता इस्लामीकरण विषय पर सुदर्शन न्यूज चैनल दिल्ली के चेयरमैन धर्मयोद्धा सुरेश चव्हाणके के ओजस्वी उद्बोधन का कार्यक्रम आयोजित 7 जुलाई को किया जा रहा है, जिसमें सुरेश चव्हाण उपस्तिथ होंगे। एक स्थानीय होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता को राष्ट्रकवि मदन गोपाल बिरथरे ने जानकारी देते हए बताया कि सुरेश चव्हाण सम्पूर्ण बुन्देलखण्ड के साथ-साथ देश भर में सनातन संस्कृति पर कुठाराघात एवं देश भर में ऐतिहासिक इमारतें जो हिन्दू राजाओं के द्वारा बनवायी गयी हैं, जैसे कुतुबमीनार, ताजमहल व अन्य देश भर की इमारतों के विषय में विस्तृत जानकारी देंगे। सुरेश अपने सुदर्शन न्यूज चैनल के माध्यम से सम्पूर्ण देश के अन्दर अलख जगाने का काम कर रहे हैं व पूरे देश में भ्रमण कर ऐतिहासिक इमारतों की वास्तविकता से देश के आम जनमानस को परिचित करा रहे हैं। इसी क्रम में झांसी भी आगमन हो रहा है। उन्होंने झांसी के आम जनमानस से इस आयोजन में प्रतिभाग करने के लिए एवं इस सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करने के लिए दीनदयाल सभागार पहुचने की अपील की है। इस दौरान राष्ट्रभक्त संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष अंचल अडजरिया, पंकज गुप्ता आदि उपस्तिथ रहे।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा






