Home उत्तर प्रदेश अपहरण कर दस के स्टाम्प पर बिकी किशोरियां बरामद के बाद फिर...

अपहरण कर दस के स्टाम्प पर बिकी किशोरियां बरामद के बाद फिर हो गई अपहृत

26
0

झांसी। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार महिलाओं की सुरक्षा का दावा करती है। लेकिन शोशल मीडिया पर वायरल हुआ दस रुपए के स्टांप पर किशोरियो की खरीद फरोख्त करने वाला ने दावों की हवा निकाल कर रख दी। मामला किशोरियों की मां का आरोप है की उनकी पुत्रियों को पहले अपहरण कर दस रुपए के स्टांप पर बेच दिया। पुलिस ने किशोरियों को तो बरामद कर लिया लेकिन दस के स्टाम्प पर खरीद फरोख्त करने वालों के खिलाफ अब तक कोई कार्यवाही नहीं की। जिसके चलते बेखौफ दबंग उसकी पुत्रियों को देर रात फिर अपहरण कर ले गए। कोतवाली क्षेत्र के उन्नाव गेट बाहर अंजनी माता मंदिर के पीछे रहने वाली गायत्री ने कोतवाली थाना में दिए शिकायती पत्र में बताया की माह अप्रैल 2022 में उसकी दो नाबालिग पुत्रियों को रिश्तेदारों ने अपहरण कर दस रुपए के स्टांप पर बेच दिया था। पुलिस ने माह नंबर में किशोरियों को बरामद कर न्यायालय के आदेश पर किशोरियों को परिजनों को सौंप दिया था। उसका आरोप है की पुलिस ने स्टांप पर खरीद फरोख्त करने वालों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की थी। जिसके चलते दबंगों के इतने हौंसले बुलंद हो गए की उन्होंने आज देर रात घर पर चार पहिया गाड़ी से आकर उसकी दोनो पुत्रियों का फिर अपहरण कर लिया और भाग गए। पीड़िता ने कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here