Home उत्तर प्रदेश तिरंगा यात्रा के साथ कांवड़िया करेंगे भोलेनाथ का जलाभिषेक

तिरंगा यात्रा के साथ कांवड़िया करेंगे भोलेनाथ का जलाभिषेक

26
0

झांसी। सावन महीना के चौथे सोमवार को विशाल कांवड़ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस यात्रा में आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर 75 तिरंगा झंडा के साथ यात्रा में बाइक सहित हजारों महिला पुरुष शामिल होकर करेंगे भोलेनाथ का अभिषेक।सर्किट हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता में बुंदेलखंड कांवड़ यात्रा समिति के जिलाध्यक्ष संजीव श्रंगृषि, संयोजक हेमंत परिहार ने जानकारी देते हुए बताया की उनकी समिति हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी कांवड़ यात्रा निकालने जा रही है। यह कांवड़ यात्रा सोमवार को सुबह नौ बजे मध्य प्रदेश के ओरछा से प्रारंभ होगी। जिसमे हजारों महिलाए और पुरुष शामिल होंगे। यात्रा का जगह जगह स्वागत सम्मान होगा। जैसे ही यात्रा रिसाला चुंगी के पास पहुंचेगी तभी वहा से करीब दो सौ बाइक सवार आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर 75 तिरंगा झंडा लेकर कांवड़ यात्रा में शामिल होने, इस यात्रा में करीब चालीस से पचास डीजे और महारानी लक्ष्मी बाई झांसी और भारत माता के चित्र भी शामिल होंगे। यात्रा ओरछा से झांसी कानपुर रोड रिसाला चुंगी होते हुए इलाईट चौराहे से जीवन शाह तिराहा से बीकेडी चौराहा होते हुए सिद्धेश्वर मंदिर पर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक के बाद समाप्त होगी। जलाभिषेक के बाद भंडारा प्रसादी वितरण का कार्यक्रम होगा। इस दौरान नीरज सिंह, अजय मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here