झांसी। फर्जी दस्तावेज तैयार कर संस्था की जमीन को बेच देने के आरोप में दर्ज मुकदमे के मुख्य आरोपी हरेंद्र मसीह विगत काफी दिनों से पुलिस की पकड़ से फरार चल रहा है। इसकी गिरफ्तारी न होने पर आज कानपुर झांसी की पुलिस उसकी संपत्ति पर कुर्की नोटिस चस्पा करने पहुंची थी। फिलहाल जिस संपत्ति को हरेंद्र मसीह की बताया जा रहा था। वही किसी संस्था की है। इसलिए पुलिस नोटिस चस्पा करने के लिए झांसी प्रशासन की अनुमति का इंतजार कर रही है।
आपको बता दे कि झांसी निवासी हरेंद्र मसीह ने झांसी में क्रिस्चन इंटर कॉलेज हॉस्पिटल सहित कई विदेशी स्वस्थ की जमीन को फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बेच दिया था। जिसका मुकदमा थाना नवाबाद में दर्ज है। इसी प्रकार हरेंद्र मसीह ने कानपुर में भी इसी प्रकार जमीन बेच डाली। जिस पर कानपुर में हरेंद्र मसीह सहित कई लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हुआ था। मुकदमा दर्ज होते ही कानपुर पुलिस की तेज कार्यवाही के चलते हरेंद्र मसीह भूमिगत हो गया। इसकी गिरफ्तारी न होने पर कानपुर पुलिस ने उस पर शिकंजा कसने के लिए न्यायालय ने उसकी संपत्ति कुर्क करने का आदेश लिया। कुर्की नोटिस लेकर कानपुर पुलिस आज झांसी आई। यहां जिस संपत्ति पर पुलिस टीम नोटिस चस्पा करने गई थी उस संपत्ति को वहां रहने वाले लोगों ने संस्था का बताया इस पर पुलिस टीम ने नोटिस चस्पा नहीं किया। देर शाम तक कानपुर पुलिस क्रिस्टियन हॉस्पिटल संपत्ति के पास जिल प्रशासन से अनुमति का इंतजार करती देखी गई।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा






