Home उत्तर प्रदेश तमिलनाडु में आयोजित मल्लखम्ब प्रतियोगिता के लिए झांसी से चुने...

तमिलनाडु में आयोजित मल्लखम्ब प्रतियोगिता के लिए झांसी से चुने गए निर्णायक

25
0

झांसी। खेलो इंडिया तिरुचिरापल्ली तमिलनाडु में आयोजित प्रतियोगिता के लिए मल्लखम्ब निर्णायक के लिए संपूर्ण उत्तर प्रदेश से झांसी के एमेच्योर मल्लखम्ब एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष संजीव कुमार सरावगी, सचिव रवि प्रकाश परिहार, उपाध्यक्ष बृजेश द्विवेदी एवं पूर्व राष्ट्रीय मल्लखम्ब खिलाड़ी हेमंत सिंह को आमंत्रित किया गया है,जो कि 19 जनवरी शुक्रवार को हवाई यात्रा द्वारा तिरुचिरापल्ली तमिलनाडु के लिए रवाना होंगे ।यह जानकारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सुरेश बोनकर ने दी है ।इस उपलब्धि पर प्रदीप सरावगी, सुबोध खांडेकर, राजेश सोनकर, अर्जुन सिंह, प्रेम सिंह यादव तथा अन्य खेल प्रेमियों ने बधाई दी है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here