
झांसी। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा फरियादियों की घर बैठे समस्या निस्तारण करने के लिए प्रदेश भर में चलाई जा रही आईजीआरएस पोर्टल की शिकायतों का गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण करने में उत्तर प्रदेश में झांसी का महिला थाना प्रथम स्थान पर आया है। महिला थाना का सराहनीय कार्य पर डीआईजी झांसी जोगेंद्र सिंह ने प्रशस्ति पत्र देकर महिला थाना प्रभारी निरीक्षक और उनकी टीम को सम्मानित किया।आईजीआरएस निस्तारण में पूरे उत्तर प्रदेश में झांसी का महिला थाना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसकी डीआईजी ने काफी प्रशंसा की। आईजीआरएस जनसुनवाई पोर्टल ऐप पर आने वाली शिकायतों का निस्तारण होने पर प्रदेश के साथी थानों की निस्तारण रिपोर्ट की मॉनिटरिंग की गई। जिसमे प्रदेश में महिला थाना प्रथम स्थान पर आया है। डीआईजी ने महिला थाना को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा






