झांसी। झांसी की बेटी शगुफ्ता डांस क्लासेस की डायरेक्टर शगुफ्ता खान को कथक डांस टीचर को डॉक्टरेट मानक उपाधि देकर सम्मानित किया गया है, शगुफ्ता खान को दिल्ली में मुख्य अतिथि बॉलीवुड एक्टर रितु शिवपुरी ने डॉक्टरेट की मानक उपाधि दी है, शगुफ्ता की इस उपलब्धि से उनके परिवार में खुशी की लहर है, वहीं शगुफ्ता की इस उपलब्धि पर शहरवासियों में खुशी की लहर है, उनके घर वापस आने पर झांसीवासियों ने उनका माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया, लोगों का कहना था कि शगुफ्ता लगातार एक के बाद एक उपलब्धियां हासिल कर रही हैं और झांसी शहर का नाम रोशन कर रहीं हैं, झांसी वीरभूमि की बिटिया शगुफ्ता खान ने शहर का नाम भारत की राजधानी दिल्ली जैसे शहर में सुनहरे अक्षरों में लिखकर एक अनूठा कार्य किया है, डॉक्टरेट की मानक उपाधिकार्यक्रम में मौजूद मुख्य अतिथि ने कहा कि बुंदेली माटी में जन्मी शगुफ्ता की जितनी प्रशंसा की जाए कम हैं, बता दें कि दिल्ली के एक स्थानीय होटल में सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया, इस दौरान शगुफ्ता खान समेत 50 लोगों को यह सम्मान दिया गया, इस दौरान मुख्य अतिथि बॉलीवुड एक्टर रितु शिवपुरी समेत तमाम मेहमान मौजूद रहे।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा






