Home उत्तर प्रदेश झांसी का प्रदेश में नाम रोशन करने वाले पत्रकारों का हुआ सम्मान

झांसी का प्रदेश में नाम रोशन करने वाले पत्रकारों का हुआ सम्मान

22
0

झांसी। बुंदेलखंड के जनपद झांसी और झांसी के पत्रकारों का पूरे प्रदेश में नाम रोशन करने वाले तीन वरिष्ठ पत्रकारों का झांसी मीडिया क्लब ने सम्मान किया गया। सोमवार को झांसी मीडिया क्लब के तत्वावधान में अध्यक्ष मुकेश वर्मा के नेतृत्व में पत्रकारों ने झांसी के पत्रकारों का प्रदेश में नाम रोशन करने वाले वरिष्ठ पत्रकार शशांक त्रिपाठी जिन्हे दिल्ली में डॉक्टरेट की उपाधि मिलने पर सम्मान किया गया। वही वरिष्ठ पत्रकार महेश पटेरिया को पत्रकारों के बड़े संगठन उपजा का प्रदेश मंत्री बनाए जाने ओर वरिष्ठ पत्रकार चंद्रकांत यादव को उपजा का प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाए जाने पर झांसी में पत्रकारों ने हार माला और पगड़ी पहना कर सम्मानित किया। तीनो पत्रकार साथियों द्वारा प्रदेश में झांसी के पत्रकारों का मान बढ़ाए जाने पर हर्ष व्यक्त किया। इस दौरान झांसी मीडिया क्लब के उपाध्यक्ष रवि शर्मा, प्रवक्ता कुंदन सोलंकी, वरिष्ठ पत्रकार राम कुमार साहू, वरिष्ठ पत्रकार सुदर्शन शिवहरे, राहुल उपाध्याय, राहुल कोस्टा, आकाश राठौर, अमित रावत, नवीन खान, मोहम्मद सैफ, मोहम्मद कलाम कुरैशी, वासु, अंसारी, बृजेश साहू, राम नरेश शर्मा, नदीम, इसरार खान, संजू गोशवामी, आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here