झांसी। जयपुर में आयोजित सातवें राष्ट्रीय सांस्कृतिक नृत्य महोत्सव में झांसी की शगुफ्ता खान व उनकी छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में देश भर के अलग-अलग शहरों से सैकड़ों प्रतिभागियों ने भाग लिया था। जिसमें उत्तर प्रदेश को नेतृत्व करते हुए शगुफ्ता खान व उनकी छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। उनके शानदार प्रदर्शन को देखते हुए शगुफ्ता खान को नृत्य विभूषण व बेस्ट डांस कोरियोग्राफर के अवार्ड से नवाजा गया। यह बुंदेलखंड सहित झांसी के लिए बड़े ही गौरव की बात है। यहां की बेटियां देश के अलग-अलग राज्यों में शानदार प्रदर्शन कर झांसी का नाम रोशन कर रही है। अवार्ड पाने वाली शगुफ्ता खान ने बताया कि वह शगुफ्ता डांस स्टूडियो के नाम से क्लास संचालित करती हैं। जिसमें छोटी-छोटी बच्चियों के अलावा महिलाएं, लड़कियां भी कत्थक, वेस्टर्न बॉलीवुड, सेमीक्लासिकल आदि नृत्य सीखने आती हैं। मुझे गर्व है कि मेरे साथ ही साथ मेरी छात्राओं ने भी जयपुर में अवार्ड पाकर शहर का नाम गौरवान्वित किया। जिसमें उत्तर प्रदेश के प्रतिनिधित्व करते उनकी छात्राओं ने कत्थक, फोक एवं सेमी क्लासिकल नृत्य प्रस्तुत किया। जिसमें उनकी छात्राओं ने अलग-अलग श्रेणी में स्थान प्राप्त किया। प्रथम स्थान पर काशवी गुप्ता, कान्या गुप्ता, समायरा स्वर्णकर, आरोही सोनी, सुहानी अग्रवाल व द्वितीय स्थान पर नेहा अग्रवाल, सलोनी पटेरिया, रीना सोनी, तेजस्विनी व तृतीय स्थान पर अमर लखेरा, ऋषिका गुप्ता, आश्वि सिंह आदि ने स्थान पाया। झांसी में आकर शगुफ्ता खान उनकी छात्राओं का धूमधाम से जीत का जश्न मनाया।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा






