झांसी। पूर्व मंत्री प्रदीप जैन के अथक प्रयासों के चलते साहित्यकार, पत्रकार, इतिहास कार रहे वरिष्ठ समाज सेवी स्व. जानकी शरण वर्मा की प्रतिमा का नौ जुलाई को कोलेज परिसर में अनावरण होगा। नौ जुलाई को जानकी शरण वर्मा की जयंती मनाई जाएगी और जनपद के साहित्यकारों को सम्मानित किया जाएगा। स्थानीय होटल में आयोजित में कोलेज कमेटी के उपाध्यक्ष/ पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने जानकारी देते हुए बताया की जनपद ही नही पूरे बुंदेलखंड की शान रहे वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार, इतिहास कार, व शिक्षक इंटर कॉलेज के संस्थापक स्व. जानकी शरण वर्मा का जन्म झांसी में 9 जुलाई 1924 में हुआ था। इन्होंने अपने साहित्य और पत्रकारिता, इतिहास के माध्यम से कई लोगों को न्याय दिलाया उनकी मदद की। ऐसे महान व्यक्ति की जयंती मनाने के लिए कोलेज कमेटी ने निर्णय लिया है। की उनकी जयंती पर शिक्षक इंटर कोलेज पैरामेडिकल कोलेज के पास कोलेज परिसर में नौ जुलाई 2022 को उनकी प्रतिमा का अनावरण मंडलायुक्त डॉक्टर अजय शंकर पांडे द्वारा किया जायेगा। उन्होंने बताया की कोलेज का नाम में भी इनका नाम जोड़ा जाएगा। साथ ही प्रतिमा अनावरण के बाद झांसी के साहित्यकारों को सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान निलय जैन, सुदर्शन शिवहरे, डॉक्टर मनोज कुमार, सीपी तिवारी आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा






