झांसी। समाजवादी पार्टी में बेटी बहुएं सुरक्षित नहीं थी। लोगों के सरकारी कार्यालयों में कार्य नहीं होते थे। समाजवादी पार्टी में गुंडागर्दी चरम पर थी। यह बात उत्तर प्रदेश सरकार के जलशक्ति मंत्री ने कही।
रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव विकास कार्यों की समीक्षा करने ओर निजी कार्यक्रम में भाग लेने झांसी आए। इस दौरान उन्होंने सपा को आड़े हाथों लेते हुए जानकार कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि अब सपा आने वाली नहीं। उन्होंने भाजपा शासन की कानून व्यवस्था को सही बताते हुए कहा कि आज महिलाएं बेटियां देर रात शादी समारोह से सुरक्षित अपने घर पहुंच रही है। इससे पहले सपा शासन में लोग माथे पर तिलक लगाकर जाते थे तो काम नहीं होता था ऑफिसों में, बेटी बहु घरों से नहीं निकल पाती थी। भाजपा की सरकार में सब सुरक्षित है। इस शासन में जीरो टॉलरेंस पर कार्य हो रहा है। उत्तर प्रदेश आगे बढ़ रहा है। सड़को का चाहूं मुखी विकास हो रहा है। बिजली व्यवस्था सहित सुख सुविधाएं मिल रही है। मोदी योगी के राज में सब खुश है। संभल के मामले पर कहा कि भाजपा जीत रही है लगातार इसलिए विपक्षी दंगा फैलाने का काम कर रहे है। उन्होंने कहा कि इस शासन में शांति से हिंदू मुस्लिम दोनों एक साथ रह रहे है। भाजपा शासन ने बिना भेदभाव किए सभी को आवास पीएम और सीएम आवास दिए है। सभी को बिना भेद भाव के राशन निशुल्क मिल रहा है। सपा में सपाई डीआईजी को सिपाही समझते थे। इस शासन में सिपाही को डीआईजी समझते है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का नारा है बटेंगे तो कटेंगे। मिलकर रहेंगे तो नेक रहेंगे सेफ रहेंगे। अन्य देशों की अपेक्षा यहां शांति है। गरीबों की सेवा कर रही है मोदी योगी सरकार। इसलिए भाजपा का जानदार बढ़ रहा है। मोदी योगी सरकार में लोगों के घरों तक पानी पहुंच रहा है। बुंदेलखंड पानी के लिए परेशान था। लेकिन अब मोदी योगी की सरकार में हर घर नल से जल ओर निशुल्क राशन पहुंच रहा है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा






