Home उत्तर प्रदेश शहीदों का अपमान बर्दास्त नही किया जाएगा

शहीदों का अपमान बर्दास्त नही किया जाएगा

21
0

झांसी। स्मार्ट सिटी योजना के तहत करोड़ों रूपयो से जनपद में विकास कार्य किया जा रहा लेकिन अमर शहीद वीरों के लिए स्मार्ट सिटी में एक फूटी कोड़ी भी नही दी गई। यह आरोप लगाते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री ने नगर निगम पहुंच कर चेतावनी देते हुए कहा कि अमर शहीदों का अपमान बर्दास्त नही किया जायेगा। जरूरत पड़ने पर सड़को पर आंदोलन किया जाएगा। सोमवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने पूर्व सैनिकों के साथ मिलकर तिरंगा शाखा के नेतृव में नगर निगम पहुंच कर एक ज्ञापन सौंपा। जिसमे मांग करते हुए बताया कि खाती बाबा निवासी कैप्टन अजी एंथोनी आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद हो गए थे। उनके नाम का स्मृति द्वार ईसाई टोला में बनाया गया था। साथ ही शौर्य चक्र से नवाजा गया था। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि जिस स्मृति द्वार बना था तभी जनता की मांग पर अजी एंथोनी के नाम का पार्क एवम मार्ग बनाने का नगर निगम ने आश्वाशन दिया था।

इसकी स्वीकृति भी हो चुकी थी। लेकिन इसके बावजूद आज तक इसे बनाने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया। वही उन्होंने कहा की स्मृति द्वारा की हालत जीर्ण शीर्ण हो गई। इस और कोई देखने वाला नही। कई बार नगर निगम को अवगत कराया गया लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। साथ ही उन्होंने कहा स्मार्ट सिटी योजना अंतर्गत करोड़ों रूपयो से ऐसे ऐसे लोगों के नाम के पार्क, द्वार, बनवा दिए जिन्होंने देश के लिए कोई योगदान नहीं किया। उन्होंने कहा कि भारत माता के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले अपने परिवार का त्याग करने वाले शहीदों के लिए स्मार्ट सिटी योजना में एक फूटी कोड़ी तक नही दी गई। उन्होंने कहा कि रेलवे में कुलियों के लिए एक भवन बनाया गया है, तो देश के लिए सब कुछ न्यौछावर करने वाले पूर्व सैनिकों के लिए समुदाय भवन क्यों नही बनाया गया। उन्होंने कहा कि नगर निगम अमर शहीदों और देश के लिए समर्पित सैनिकों की अनदेखी कर रहा है। उन्होंने कहा कि अमर शहीदों और पूर्व सैनिकों का अपमान बर्दास्त नही किया जाएगा। मांग पत्र में दी गई मांगों का जल्द से जल्द निस्तारण नहीं हुआ तो आंदोलन भी होगा।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here