Home उत्तर प्रदेश इंडिया गठबंधन ने ठाना है, लोकतंत्र बचाना है

इंडिया गठबंधन ने ठाना है, लोकतंत्र बचाना है

20
0


झांसी। होली मिलन समारोह में उपस्थित इंडिया गठबंधन ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा की इंडिया गठबंधन ने ठाना है, देश में लोकतंत्र को बचाना है। इसी के साथ सभी ने एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी।
सोमवार को यूथ वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ के नेतृव में सिद्धेश्वर गार्डन में इंडिया गठबंधन का होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। जिसमे मुख्यातिथि पूर्व राज्यसभा सांसद डॉक्टर चंद्रपाल सिंह यादव, झांसी ललितपुर लोकसभा प्रत्याशी पूर्व केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री प्रदीप जैन सहित समाजवादी पार्टी, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने सभी को चंदन लगाकर और फूलों की बारिश कर होली की शुभकामनाएं दी। इस दौरान वक्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री प्रदीप जैन ने आगामी लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन को जीत दिलाने का जोश भरा। उन्होंने कहा की इस समय लोकतंत्र खतरे में है। ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की हालत खराब है। उन्होंने मंच से कहा की इंडिया गठबंधन ने ठाना है, लोकतंत्र बचाना है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here