झांसी। डॉक्टर्स डे पर आयोजित कार्यक्रम में महिला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर रेखा अग्रवाल को सम्मानित किया गया।सोमवार को आईएमए भवन में डॉक्टर बी सी राय की याद में डॉक्टर्स डे मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन इंडियन मेडिकल एसोसिएशन द्वारा किया गया। जिसमे मुख्यातिथि मेडिकल प्राचार्य डॉक्टर सुमन एडिशनल डायरेक्टर हेल्थ तथा विशिष्ठ अतिथि डॉक्टर सिंगर प्रिया प्राचार्य मेडिकल कॉलेज तथा डॉक्टर पीके कटियार रहे। इस दौरान कार्यक्रम आयोजक डॉक्टर प्रताप सिंह ने डॉक्टर बी सी राय के जीवन पर प्रकाश डाला। इस दौरान महिला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर रेखा अग्रवाल को आओ गांव चले सहारिया जाति तथा अन्य लोगों की सेवा में योगदान देने पर उन्हे प्रशस्ति पत्र और शॉल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही समाजसेवा में योगदान देने वाले शहर के अन्य चिकित्सकों को भी समामनित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर अनु निगम और डॉक्टर उर्वशी ने किया।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा






