Home उत्तर प्रदेश आईएमए का ऐलान 24 घंटे के लिए स्वास्थ्य सेवाए बंद

आईएमए का ऐलान 24 घंटे के लिए स्वास्थ्य सेवाए बंद

24
0

झांसी। कलकत्ता में महिला डॉक्टर की रेप के बाद हत्या की घटना से आहत देश भर के चिकित्सकों में रोष व्याप्त है। देश में भर में महिला डॉक्टर को न्याय दिलाने और परिजनों को सुरक्षा तथा चिकित्सकों की सुरक्षा की मांग को लेकर प्रदर्शन चल रहा है।इसी क्रम में जनपद झांसी में आईएमए इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के तत्वावधान में अध्यक्ष डॉक्टर प्रताप सिंह ने आयोजित की गई पत्रकार वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि आईडीए और झांसी नर्सिंग होम संगठन संयुक्त तत्वावधान में 17 अगस्त 2024 को सुबह छ बजे से 18 अगस्त 2024 की सुबह छह बजे तक हड़ताल पर रहेंगे। उन्होंने कहा की चिकित्सीय सेवाए बंद रहेंगी।

यह राष्ट्रव्यापी हड़ताल है। इस दौरान इमरजेंसी सेवाए चालू रहेंगी। उन्होंने कहा कि कलकत्ता में महिला डॉक्टर की हुई रेप के बाद हत्या के प्रकरण में टीम गठित कर दी गई जो लगातार जांच कर रही है। लेकिन सही तथ्यों पर जांच नही की जा रही है। उन्होंने कहा कि उनकी मांग है कि महिला डॉक्टर के परिजनों को सुरक्षा दी जाए। आरोपियों को जल्द से जल्द सजा दी जाए क्योंकि बंगाल सरकार कही न कही इस प्रकरण में आरोपियों को बचाने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि देश में सभी चिकित्सकों की सुरक्षा के लिए आदेश लागू किया जाए। उन्होंने कहा अगर हमारी मांगे नही मानी गई तो यह चोबीस घंटे की हड़ताल अनिश्चित कालीन हड़ताल में बदल सकती है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here