झांसी। पुरातत्व विभाग की परिधि में नियमों को ताक पर रखकर हो रहे अवैध कब्जे को लेकर फुटपाथ व्यापारियों ने जमकर विरोध किया। व्यापारियों का विरोध प्रदर्शन देख कब्जा धारी भाग गए।गुरुवार की दोपहर को रानी लक्ष्मी बाई पार्क के सामने पड़ी जमीन पर कुछ लोग अवैध कब्जा करने के उद्देश्य से दुकान बनाने लगे। जिसका फुटपाथ के व्यापारियों ने विरोध शुरू कर दिया। वही व्यापारियों के समर्थन में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मेयर के पति राजू बुक सेलर भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने व्यापारियों का सहयोग करते हुए नगर निगम के अफसरों से वार्ता की। व्यापारियों का विरोध देख कब्जा धारी दुकानें छोड़ कर भाग गए। राजू बुक सेलर का कहना है कि अगर नगर निगम यहां दुकान रखवा रहा है तो हम सभी दुकानदारों को आगे दुकान बनाने दे उसके बाद वह पीछे कब्जा करवाए। वही नगर निगम की ओर से कोई आवंटन नही किया गया है। बताया जा रहा है कि कब्जा अवैध तरीके से हो रहा था।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा






