Home उत्तर प्रदेश महानगर चौराहे पर लगी अवैध हार्डिंग गिरी, तीन राहगीर हुए चोटिल

महानगर चौराहे पर लगी अवैध हार्डिंग गिरी, तीन राहगीर हुए चोटिल

23
0

झांसी। लगातार अवैध हार्डिंग की खिलाफ अभियान चलाकर उन्हे हटाने के साथ साथ अवैध हार्डिंग लगाने वालों पर जिला प्रशासन नगर निगम को कार्यवाही के निर्देश देता है। लेकिन यह निर्देश केवल कागजों तक ही सीमित रहते है। जिसके चलते लगातार अवैध होर्डिंग टूट कर गिरती है और कोई एन कोई राहगीर इसका शिकार हो जाता है। आज भी महानगर के प्रमुख चौराहा अवैध तरीके से बल्लियों पर होर्डिंग दोपहर के समय तेज हवा चलने से टूट गिर गई। जिससे होर्डिंग के नीचे खड़े तीनो राहगीरों पर होर्डिंग गिरी जिससे उसकी लोहे की एंगिल लगने से तीनो राहगीर हल्के चोटिल हो गए। महानगर प्रमुख चौराहे पर रोड पर टूटी पड़ी होर्डिंग झांसी को स्मार्ट सिटी होने का दावा कर रही है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here