Home उत्तर प्रदेश दबंगई के बल पर हो रहा था दिनदहाड़े अवैध कब्जा, प्रधान की...

दबंगई के बल पर हो रहा था दिनदहाड़े अवैध कब्जा, प्रधान की शिकायत पर रुकवाया निर्माण

23
0

झांसी। दिनदहाड़े सरकारी और निजी जमीन पर अवैध कब्जा कर रहे दबंग लोगो की शिकायत पर मौके पर पहुंची पुलिस ने निर्माण कार्य को रुकवा दिया है। साथ ही पुलिस ने निर्माण कार्य करने वालों को हिदायत दी है जब तक लेखपाल नाप नही करेंगे तब तक निर्माण कार्य नही किया जाएगा। अवैध कब्जे की शिकायत पुनावलि के ग्राम प्रधान ने की थी।रक्सा थाना क्षेत्र के ग्राम पुनावली निवासी ग्राम प्रधान जय सिंह ने बताया की गांव में उसकी जमीन के दोनो ओर सिंचाई विभाग और ग्राम सभा की जमीन की पड़ी है। जिस पर गांव के दबंग लोग बेखौफ होकर दबंगई के बल पर अवैध निर्माण कार्य कर रहे थे। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंचे रक्सा थाना प्रभारी और पुलिस बल ने निर्माण कार्य को रुकवा दिया है। पुलिस का कहना है विवादित निर्माण कार्य है, जब तक लेखपाल द्वारा उसकी नाप नही जायेगी तब तक निर्माण कार्य नही होने दिया जाएगा।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here