झांसी। नगर निगम की पड़ी सरकारी जमीन पर जहां कई वर्षो से लोगों का आने जाने का रास्ता बना हुआ था। जिस आज कुछ दबंग लोग अवैध रूप से कब्जा कर रहे थे। इसकी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने निर्माण कार्य को रुकवा दिया। कब्जा कराने में क्षेत्रीय पार्षद पर आरोप लगाए गए।जानकारी के मुताबिक सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के लहर गिर्द शिवपुरी हाईवे पर एक सरकारी जमीन पड़ी है। यहां से प्रतिदिन कई लोगों का आवागमन रहता है। आज कुछ दबंग लोग उस जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर निर्माण कार्य करने लगे। इसकी शिकायत प्रमोद यादव पुत्र बादाम सिंह सहित दर्जनों लोगों ने डायल 112 पर की। कब्जे की शिकायत मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने निर्माण कार्य रुकवा दिया। वही अवैध कब्जा की शिकायत करने वालों का आरोप है की यह अवैध कब्जा क्षेत्रीय पार्षद द्वारा कराया जा रहा था।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा






