झांसी। बिजौली क्षेत्र वासी पिछले कई सालों से कूड़ा और दुर्गंध की समस्या से परेशान है। लोग बीमारी का शिकार हो रहे है। इतनी गंभीर समस्या होने के बावजूद नगर निगम कोई सुत नही ले रहा। पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन ने आज नगर निगम पहुंच कर बिजौली से कूड़ा घर जल्द से जल्द न हटाने पर धरना प्रदर्शन कर आंदोलन की चेतावनी दी है।मंगलवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य नगर निगम पहुंचे। जहां उन्होंने महापौर से मुलाकात कर बिजौली स्थित कूड़ा घर जल्द से जल्द हटाने की मांग की। पूर्व मंत्री ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि पिछले कई सालों से बिजौली क्षेत्र की जनता कूड़ा घर से आने वाली दुर्गंध और फेल रही बीमारी से काफी परेशान है। कई बार वहां के लोगों ने शिकायत की। लेकिन किसी ने उस और ध्यान नही दिया। उन्होंने कहा कि बिजौली क्षेत्र जब से रानी झांसी का किला बना है तब से वहां स्थित है और वहां की आबादी भी अधिक है। ऐसे में नगर निगम द्वारा वहां बनाए गए कूड़ा घर में शहर भर का कचरा जाता है। जिससे पूरे बिजौली और आस पास के क्षेत्रों में दुर्गंध के साथ बीमारी फेल रही। उन्होंने कहा कि गत रोज दो बच्चों की मौत हो गई। उन्होंने कहा हम बिजौली को नर्क नही बनने देंगे। उन्होंने चेतावनी दी अगर जल्द से जल्द कूड़ा घर नही हटाया गया तो वह महापौर सहित समस्त अधिकारियों के यहां धरना प्रदर्शन करेंगे।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा






