Home उत्तर प्रदेश हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो अंचल करेंगे आंदोलन, सहकार भारती के...

हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो अंचल करेंगे आंदोलन, सहकार भारती के पदाधिकारियों ने की मुलाकात

18
0

झांसी। बीते दिनों राष्ट्रभक्त संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष अंचल अड़जरिया पर हुए प्राण घातक हमला के आरोपी गिरफ्तार नहीं होने पर आज अंचल ने प्रेस वार्ता के माध्यम से आंदोलन करने की चेतावनी दी है। वही सहकार भारती के पदाधिकारियों ने घायल अवस्था घर पर मौजूद अंचल अड़जरिया के घर पहुंच कर उनके स्वास्थ्य का हाल चाल जाना। गुरुवार को निवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान राष्ट्रभक्त संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष अंचल अड़जरिया ने बताया कि 28 मार्च की शाम को वह लहर की देवी मन्दिर पर आयोजित बैठक में भाग लेने गए थे। करीब आठ बजे वह बैठक से निकल कर स्कूटी से अपने घर की ओर जा रहे थे। तभी रास्ते में कुछ लोगों ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार कर उन पर लाठी डंडा सरियों से हमला कर दिया। उन्हें मरणासन्न समझ कर हमलावर नहर में फेंक कर भाग गए। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। लेकिन घटना के पांच दिन गुजरने के बाद भी हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि जल्द से जल्द हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वह आंदोलन करेंगे। वही अंचल से मिलने उनके निवास पर सहकार भारती के पदाधिकारी संतोष खरेला, जीतू सोनी, सहित कई लोग पहुंचे और उनका हाल चाल लिया।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here