झांसी। अंतर्राष्ट्रीय विश्व योग दिवस पर झांसी में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के जेल मंत्री और विधान परिषद सभापति शामिल हुए और उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि आज के दौर में योग बहुत जरूरी है। योगा करने से तन मन स्वास्थ्य रहता है। शुक्रवार को देश भर में मनाया जा रहा विश्व योग दिवस पर ध्यान चंद्र स्टेडियम में भी योगाभ्यास कराया गया। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के जेल मंत्री दारा सिंह और उत्तर प्रदेश विधान परिषद के उपसभापति कुंवर मानवेंद्र प्रताप सिंह मुख्यरूप से उपस्थित हुए। वही जिला प्रशासन में कमिश्नर, डीआईजी, जिलाधिकारी और एसएसपी सहित समस्त जिले के अधिकारी और कर्मचारी सहित पुलिस बल ने योगाभ्यास कार्यक्रम में भाग लिया। वही समाजसेवी नीतिशास्त्री सहित कई भाजपाई और समाजसेवी उपस्थित हुए। हजारों की संख्या में झांसी वासियों ने इस योगाभ्यास कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित उत्तर प्रदेश विधान सभा उपसभापति कुंवर मनावेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सबसे सरल उपाय योग है। उन्होंने कहा करो योग रहो निरोग, उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी पश्चात सभ्यता की ओर बढ़ रही है नई युवा पीढ़ी भूलती जा रही है। उन्होंने कहा कि जब तक शरीर स्वास्थ्य नही तो दौलत शोहरत सब बेकार है। इसलिए करो योग रहो निरोग। वही उत्तर प्रदेश सरकार के जेल मंत्री ने कहा कि बिना योग सब बेकार है। स्वास्थ्य और सुंदर रहना है तो योग जरूरी है। उन्होंने कहा कि यह विश्व योग दिवस देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के अथक प्रयासों से शुरू हुआ। उन्होंने बताया वर्ष 2014 में इसका प्रस्ताव रखा गया था और उसी समय इसे पास किया गया था। तब से विश्व योग दिवस मनाया जाता है। उन्होंने उत्तर प्रदेश और देश की जनता से अपील करते हुए कहा कि तन मन को स्वस्थ रखना है तो योग जरूर करें।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा






