Home उत्तर प्रदेश कार्यकर्ताओं का स्नेह मिला मुझे : जमुना प्रसाद

कार्यकर्ताओं का स्नेह मिला मुझे : जमुना प्रसाद

34
0

झांसी। निर्विरोध सभापति राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त पद मिलने के बाद पहली बार झांसी आए जमुना प्रसाद कुशवाह ने यह उपलब्धि का सिरे अपने कार्यकताओं को दिया। भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता रहे पूर्व जिलाध्यक्ष जमुना प्रसाद कुशवाह को उत्तर प्रदेश सरकार की सहकारिता की सर्वश्रेष्ठ संस्थाओं में से एक उत्तर प्रदेश उपभोक्ता सहकारी संघ लिमिटेड का निर्विरोध सभापति राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त चुने जाने पर उनके कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ गई। शनिवार को सभापति राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त जमुना प्रसाद का प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने उनके फूल माला पहना कर जोरदार स्वागत सम्मान किया। इस दौरान जमुना प्रसाद कुशवाह ने निर्विरोध सभापति ने कहा कि यह उपलब्धि उन्हें कार्यकर्ताओं का स्नेह से मिली है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के प्यार स्नेह से ही वह पूर्व में जिलाध्यक्ष बने थे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता हमारी रीढ़ की हड्डी है। हम कार्यकताओं के लिए हमेशा तात्पर्य है। वहीं उन्होंने कहा कि केंद्र ओर प्रदेश की डबल इंजन की सरकार जनता के लिए लगातार योजनाएं परियोजनाएं चला रही है। उन्होंने कहा कि हमेशा कार्यकता ओर जनता के हित में कार्य किया है और करते रहेंगे। इस दौरान रविवार को भी उनके निवास पर स्वागत सम्मान करने वालों का जमाबड़ा लगा रहा। उनका सम्मान समारोह ढेरी की पुलिया पूछ, वाई पास, मोठ, सेमरी टोल, अमरा, चिरगांव, परीक्षा, बड़ागांव, मेडिकल वाइप्स, मेडिकल तिराहे पर रानी लक्ष्मी बाई और ज्योतिराव फुले की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण। भाजपा कार्यालय, घर पर शुभचिंतकों का जमावड़ा देर रात तक लगा रहा। इस दौरान मुख्य रूप से अंशुल खरे, डॉक्टर राघवेंद्र बुंदेला, जिलाध्यक्ष प्रदीप पटेल, विधायक जवाहर लाल राजपूत, अमित जादौन, हेमंत परिहार महानगर अध्यक्ष, संतोष सोनी, प्रदीप सरावगी, छत्रपाल राजपूत, रजनी मुकेश गुप्ता, लाखन सिंह अस्ताआदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here