
झांसी। ब्यूटी पार्लर में घुस कर पत्नी पर कैंची मारकर जान से मारने की नियत से प्राण घातक हमला करने के आरोप में फरार चल रहे पति को रक्सा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।जानकारी के मुताबिक 25 जुलाई 2024 को ग्राम पुनावली निवासी राम किशन ने रक्सा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि दोपहर करीब डेढ़ बजे उसकी पुत्री वंदना पाल ब्यूटी पार्लर पर बैठी थी।


तभी उसके पति रविंद्र बघेल निवासी इंदरगढ़ रामदेव जिला दतिया ने ब्यूटी पार्लर में घुसकर उसकी पुत्री के साथ गाली गलौज कर मारपीट करते हुए कैंची से प्राण घातक हमला कर घायल कर दिया था। पुलिस तभी से रविंद्र की तलाश कर रही थी। आज रक्सा पुलिस ने रविंद्र को शिवपुरी हाईवे ओवर ब्रिज के नीचे से गिरफ्तार करते हुए घटना में प्रयुक्त कैंची बरामद कर उसे जेल भेज दिया है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा







