झांसी। विकसित भारत की नींव मजबूत हो रही है। मन की बात पर पीएम मोदी ने कहा कि विकसित भारत की नींव काफी मजबूत हो रही है, युवाओं को रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा चंद्रयान 3 की सफलता देश के लिए गौरव। 23 अगस्त 2024 को नेशनल स्पेस डे को देश मना रहा है। इस दिन को सभी ने सेलिब्रेट किया। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात का 113 वा एपिसोड रविवार को टीवी चैनलों पर लाइव प्रसारित किया गया। इस कार्यक्रम को देखने के लिए बिजौली स्थित भाजपा नेता आदर्श गुप्ता के आवास पर मन की बात का 113 वा एपिसोड लाइव प्रसारित किया गया। मन की बात सुनने एमएलसी रामतीरथ सिंहल, पूर्व प्रधान ओम राजपूत बिजौली सहित सैंकड़ों भाजपाई और क्षेत्रवासी उनके आवास पर पहुंचे और प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात सुनी। मन की बात लाइव कार्यक्रम में पीएम मोदी ने युवाओं को तिरंगा अभियान और मन की बात से जुड़ने का आव्हान किया। साथ ही उन्होंने भारत को विकसित होने नींव मजबूत बताई। साथ ही उन्होंने युवाओं का भविष्य उन्हे रोजगार और आर्थिक से कैसे मजबूत किया जाए इस पर चर्चा की। पीएम मोदी ने कहा तिरंगा यात्रा जंबू कुमश्मीर में सियासी तिरंगा यात्रा निकाली गई। हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा सबसे ऊंचे पायदान पर रहा इसलिए हमारा भारत सबसे सर्व श्रेष्ठ भारत है। साथ ही उन्होंने पर्यावरण, रोजगार, धर्म, स्वास्थ्य, आदि पर चर्चा की। इस दौरान एमएलसी तीरथ सिंहल ने कहा कि मन की बात में पीएम द्वारा कही गई बाते व्यापार, देश, आर्थिक का सुधार में काफी उपयोगी होती है। पीएम हर विषय पर चर्चा करते है, इनकी मन की बात से भारत का युवा, बाल जीवन सशक्त हो रहा है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा






