झांसी। नवाबाद थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित होटल ड्रीम लैंड की संपत्ति का विवाद गहराता जा रहा है। होटल की संपत्ति पर कब्जा को लेकर चल रहा विवाद आज पुनः शुरू हो गया। होटल संचालिका ने पुलिस को सूचना देकर बुलाया।जानकारी के मुताबिक स्टेशन रोड स्थित होटल ड्रीम लैंड संचालिका प्रेरणा साहू ने पुलिस को सूचना देते हुए बताया की उसके पति की मृत्यु के बाद से वह होटल की देखभाल कर रही है। कुछ लोगों ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर होटल का एग्रीमेंट करा लिया और अब उस पर अवैध कब्जे को लेकर लगातार प्रयास कर रहे है। उसका आरोप है की सोमवार की सुबह कुछ लोग आए और होटल पर अवैध कब्जे का प्रयास करते हुए गाली गलौज करने लगे। इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। वही दूसरे पक्ष ने आरोप लगाया की होटल संपत्ति में उनका हिस्सा है वह अपना हिस्सा लेने आए है। इस दौरान दोनो पक्ष में मुंह बाद हुआ। वही प्रेरणा साहू का कहना है मामला कोर्ट में चल रहा है जब तक कोर्ट निर्णय लेगा उसी के आदेश का पालन किया जाएगा। मौके पर पहुंची पुलिस दोनो पक्ष को समझाने का प्रयास कर रही है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा






