Home उत्तर प्रदेश मेधावियों को सम्मानित कराना व “सृजन” स्मारिका का विमोचन

मेधावियों को सम्मानित कराना व “सृजन” स्मारिका का विमोचन

32
0

झांसी। मंत्रोच्चारणों पूजन पंडित आशाराम कुशवाहा व पंडित बाबू सिंह कुशवाहा द्वारा मुख्य अतिथि व विशिष्ठ अतिथि, अध्यक्षता कर रहे सालिगराम कुशवाहा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ महापुरूषों के चित्रों पर माल्यार्पण किया गया। मुख्य अतिथि, विशिष्ठ अतिथियों का माल्यार्पण कर संस्था के सदस्यों ने स्वागत किया। राज्यमंत्री हरगोविन्द कुशवाहा ने कहा कि समाज और देश में नारी सशक्तीकरण को लेकर काफी सजग प्रयास किया जा रहा है महिलाओं को जागरूक होना होगा। जब तक यह खुल कर बोलना शुरू नहीं करेंगी तब तक समाज उन्हें अबला ही मानता रहेगा। उन्होंने कहा कि समाज को विकास की मुख्यधारा में लाने के लिए राजनीतिक रूप से शक्तिशाली बनाना होगा। राजनीतिक ताकत के लिए आर्थिक समृद्धि की जरूरत है। समाज के लोग अपनी सामाजिक एवं राजनीतिक प्रतिबद्धताओं को पहचानें तभी सफल होंगे। जैसा कि देखा जा रहा है कि संस्थान 30 वर्षों के लम्बे समय में ऐसा कर दिखाया कि पूरे बुन्देलखण्ड में इतिहास रच दिया, 2022 में 3.39 एकड़ जमीन शिक्षण संस्थान स्थापित हेतु तथा वर्ष 2023 में शिवाजीनगर में सांस्कृतिक भवन व अन्य एक भवन का निर्माण करवा कर लक्ष्य पूरा किया। कुशवाहा समाज का इतिहास गौरवशाली रहा है। यदि समाज के लोगों को अपने अतीत का सही बोध हो जाये तो उन्हें विकास करने से कोई रोक नहीं सकता। यह बात दैनिक जागरण के संपादक सुरेन्द्र सिंह ने एसपीआई इंटर कालेज में आयोजित कुश प्रगति संस्थान के 26 वां स्वाजीलय मेधावी छात्र-छात्राओं के अभिनन्दन समारोह में कहा कि समाज की तरक्की के लिए शिक्षा ही सबसे प्रभावी हथियार है। अपने बच्चों को पढ़ा-लिखाकर इस काबिल बनाएं कि देश व समाज का नाम रोशन करें। संगठित होकर समय को अनुकूल बना सकते हैं। संघर्ष के अलावा कोई विकल्प नहीं है। शिक्षा के माध्यम से समाज को चरित्रवान, संस्कारवान बनाने के साथ ही विकास की ओर ले जा सकते हैं। इस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। सीताराम कुशवाहा विशिष्ठ अतिथि ने छात्र-छात्राओं और विशाल जन समूह को सम्बोधन करते हुए कहा कि सम्राट अशोक के विश्व व्यापी सम्राट के नाम पर गर्व महसूस करते हुए कहा कि गौतम बुद्ध का संदेश है कि आत्मदीपोभव अर्थात अपना प्रकाश स्वयं बनो। किसी से उम्मीद करने के बजाय अपनी प्रेरणा खुद बनो। शिक्षा हमें सही निर्णय लेने वाला बनाती है। इस स्पर्धा की दुनिया में शिक्षा ही मनुष्य को भोजन, कपड़ा, आदर्श, एश्वर्य प्रतिष्ठिा प्रमुख अनिवार्यता बन गयी। सभी प्रकार की समस्या आर्थिक व्यवसायिक, सामाजिक, राजनीतिक टेक्नोलजी चिकित्सा, खेल जगत, आदि सभी के रास्ते शिक्षा की कुंजी से खुलते हैं। विशिष्ठ अतिथि ने कहा कि कुश प्रगति संस्थान की ओर से प्रत्येक बच्चों को प्रोत्साहन करना एक सराहनीय कार्य है।उत्तर मध्य रेलवे झांसी मंडल के उप मुख्य अभियंता ब्रिज एवं लाइन राजेश्वर कुमार कुशवाहा ने मेधावियों को कड़ी मेहनत करने व चुनौतियों का सामना करने की सीख दी। उन्होंने कहा कि चुनौतियों का सामना करने से ही व्यक्तित्व मजबूत बनता है। उन्होंने मेधावियों से जीवन में कभी शॉर्टकट न अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि आज का युवा शिक्षा, खेल व अन्य क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं। छात्रों को प्रोत्साहित करने से उन्हें मनोबल मिलता है। जिससे वे प्रत्येक क्षेत्र में मेहनत करके उपलब्धि हासिल करते हैं।संस्थान की अगली नजर आई.ए.एस/पी.सी.एस./आई.पी.एस. में सफल होने के लिए आगामी पीड़ी को प्रोत्साहित किया जाना है।विशिष्ठ अतिथि के रूप में राजकुमार शाक्य प्रधानाचार्य आईटीआई झांसी ने समारोह में स्मारिका “सृजन” के प्रकाशन को समाज के भूले हुए इतिहास को ताजा करने में सकारात्मक कदम बताया और शिक्षा के क्षेत्र में संस्था के द्वारा चौमुखी प्रचार-प्रसार की गति बढ़ाने में बल दिया और ऐसे सम्मान समारोह जनपद के प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर संपन्न कराने का आवाहन किया।संस्थान ने उन माताओं को दिया गया सावित्री बाई फुले एवं महात्मा ज्योतिवा राव फुले सम्मान से सम्मानित किया गया। डॉ० संध्या कुशवाहा को उनके पुत्र युवराज कुशवाहा एम.बी.बी.एस. सेफई व डॉ० सुरभि सिंह पी.जी. हापुड़ में प्रवेश पाने पर एवं श्रीमती अंजना कुशवाहा पत्नी अंजनी कुमार कुशवाहा के बेटे पीयूष कुमार कुशवाहा एम.बी.बी.एस. गवर्नमेन्ट कॉलेज जालौन पुत्री प्रज्ञा कुशवाहा ने बी.एच.एम.एस. में प्रवेश पाकर पूरे समाज एवं माता पिता को गौरवान्वित किया है। इसी क्रम में वर्ष 2023 नगर निगम झांसी में पार्षद निर्वाचित होने पर श्रीमती रमा कुशवाहा, श्रीमती भगवती कुशवाहा, लखन कुशवाहा, सुन्दरलाल कुशवाहा, राहुल कुशवाहा तथा नगर पालिका नगर परिषद बरुआसागर श्रीमती सुशीला देवी कुशवाहा श्रीमती पुक्खन देवी कुशवाहा नगर पंचायत बड़ागांव एवं श्री राजेन्द्र प्रसाद कुशवाहा नगर पंचायत टोड़ी फतेहपुर आदि को सम्मानित किया गया। प्रत्येक वर्ष की भांति लगभग 200 मेधावी छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया।भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष जमुना प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि कुशवाहा समाज जब तक एकजुट नहीं होगा तब तक कुशवाहा समाज राजनीतिक, आर्थिक और शैक्षणिक स्तर पर आगे नहीं बढ़ सकता है इसलिए समाज को एकजुट होकर काम करना होगा। कुशवाहा समाज के पास किसी चीज की कमी नहीं है। सिर्फ एकजुटता आवश्यक है। इस अवसर पर इंजीनियर शालिग्राम कुशवाहा, इंजीनियर चतुर्भुज कुशवाहा, लखन सिंह कुशवाहा, देवराज सिंह कुशवाहा, इंजीनियर बिहारी लाल कुशवाहा, बीके कुशवाहा, हरिओम कुशवाहा, दीपक कुशवाहा, नंदकिशोर कुशवाहा, कमलापति कुशवाहा, रमेश चंद्र कुशवाहा, आर पी जगत बंधु डॉक्टर आर सी कुशवाहा, इंजीनियर नवल किशोर कुशवाहा, रामगोपाल, रामकिशोर कुशवाहा, परमानंद कुशवाहा, इंजीनियर जे पी कुशवाहा, चंद्रशेखर कुशवाहा, जी एस कुशवाहा, डॉ राधेश्याम कुशवाहा, ओम प्रकाश आड़ती, देवेंद्र कुशवाहा, हरि सिंह कुशवाहा, राम कुशवाहा, बंशीधर कुशवाहा, इंजीनियर आर एल कुशवाहा, धनीराम कुशवाहा, जयशंकर सिंह कुशवाहा, कृष्ण स्वरूप कुशवाहा, श्याम सिंह कुशवाहा, किशन लाल कुशवाहा, विनोद कुमार कुशवाहा, भज्जू राम कुशवाहा, राघवेंद्र कुशवाहा, लखन कुशवाहा, जगदीश सिंह कुशवाहा, राजेश सिंह कुशवाहा, नितेश कुमार कुशवाहा, एन आर कुशवाहा, रविंद्र सिंह कुशवाहा, तुलसीदास उर्फ बल्ली, धीरेंद्र कुमार कुशवाहा, मधु कुशवाहा, गीता कुशवाहा, उर्मिला कुशवाहा, माया कुशवाहा, सुशील कुशवाहा, निर्मला कुशवाहा, आशा लता कुशवाहा, नीता कुशवाहा, डॉक्टर संध्या कुशवाहा, सविता कुशवाहा, सावित्री देवी कुशवाहा, कस्तूरी देवी कुशवाहा, अंजली कुशवाहा, डॉक्टर नीलम कुशवाहा, ज्योति कुशवाहा, पुष्पा कुशवाहा, देवा कुशवाहा, ममता कुशवाहा, कस्तूरी कुशवाहा, ज्ञान देवी कुशवाहा, डॉ० बी.पी. कुशवाहा, पुष्पेन्द्र कुशवाहा धर्मेन्द्र कुशवाहा शंकर कुशवाहा, विनय कुशवाहा आदि उपस्थित रहे। अन्त में अध्यक्षता कर रहे श्री सालिगराम कुशवाहा ने सभी का आभार प्रकट करते हुए समारोह के समापन की घोषणा की।

रिपोर्ट – राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here