झांसी। होली के पर्व पर आज जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग का परिसर में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता आयोग के अध्यक्ष अमर पाल सिंह ने की। उन्होंने संबोधन में कहा की होली से हमे सीख मिलती है कि पूरे वर्ष में जितनी बुराई अब नही होगी। सभी मिलजुलकर होली का पर्व मनाए। इस अवसर पर आयोग के अध्यक्ष के अतिरिक्त सदस्य समस्त स्टाफ के अलावा अनेक गणमान्य अधिवक्तागण सम्मालित हुए। गणेश खरे व अभिषेक निगम अधिवक्ता द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया। इस दौरान राजीव निगम, राजेंद्र रावत, महेंद्र जोशी, अध्यक्ष अमर पाल सिंह, सदस्य देवेश अग्निहोत्री, सदस्य श्रीमती ज्योति प्रभा, स्टेनो श्रीमती सविता तिवारी, रीडर नरेश कुमार, विनोद कुमार, पंकज शर्मा आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा






