Home उत्तर प्रदेश समानता और सद्भाव के साथ मनाया होली का त्यौहार, जनप्रतिनिधियों खूब उड़ाया...

समानता और सद्भाव के साथ मनाया होली का त्यौहार, जनप्रतिनिधियों खूब उड़ाया अबीर गुलाल देखे तस्वीरों में

22
0

झाँसी। अधर्म पर धर्म की विजय एवं समानता व आपसी सद्भाव का प्रतीक होली का पर्व उमंग, उत्साह और मस्ती के साथ मनाया गया। सुबह से ही लोग घर से बाहर निकलने लगे फिर क्या था, रंग और गुलाल लगाने का सिलसिला शुरू हो गया। मस्ती का आलम इस तरह चला कि क्या बच्चा क्या बुढा क्या जवान, उमंग उल्लास और मस्ती में सब समान दिखाई दिए। युवाओं की टोलियों ने डीजे बैंड बाजा के साथ गलियों से निकल कर सड़क पर जमकर होली खेली। युवाओं ने बोरियों में गुलाल रख कर होली खेली.रंग गुलाल के साथ भंग की तरंग के साथ होली खेली। अंगूरी ने मस्ती को कई गुना बढ़ा दिया। कई लोग तो खुद सम्भल नहीं पाये। असर ऐसा दिखा की कपड़े भी बदन से उतर गए। वही नेताओं ओर जनप्रतिनिधियों के आवास पर सेंकड़ों की संख्या में लोंगों ने गुलाल लगा कर और गले लगाकर होली की शुभकामनाएं दी नगर विधायक रवि शर्मा के समाधान कार्यालय पर सैकड़ो लोगों ने पहुंचकर होली की शुभकामनाएं दी एवं विधायक को रंगों से सराबोर कर दिया। यहां एक और होली के गीत चल रहे थे तो वहीं दूसरी ओर विधायक रवि शर्मा लोगों मिलकर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दे रहे थे। नाश्ते और ठंडाई का भी भरपूर इंतजाम रहा।कांग्रेस नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के निवास पर सेंकड़ों लोगों ने गुलाल लगा कर होली के पर्व की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर गौरव जैन, मनी राम कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष योगेन्द्र सिंह पारीछा ,सहित अनेक कांग्रेसी मौजूद रहे। वही बबीना क्षेत्र से विधायक राजीव सिंह के आवास ओम शान्ति कॉलोनी में उनके समर्थकों ओर जनता का सुबह से जमाबड़ा देखने को मिला। जमकर विधायक को रंग गुलाल लगाकर होली मनाई। विधान परिषद सदस्य रमा आर पी निरंजन के आवास पर पटेल समाज एवं नगर एवं क्षेत्र के सैकड़ो लोगों को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी।पूर्व सांसद चंद्रपाल सिंह यादव- पूर्व सांसद एवं समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉक्टर चंद्रपाल सिंह यादव की आवास के सामने स्थित पार्क में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें पूर्व सांसद चंद्रपाल सिंह यादव ने समाजवादी पार्टी के नेता कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री रवींद्र शुक्ला के निवास पर भाजपा बड़ी संख्या लोंगो ने होली की गुलाल लगा कर शुभकामनाएं दीं. इस अवसर पर कलाकारों ने फाग प्रस्तुत आरएसएस कार्यालय में युवाओं ने जमकर होली खेली एक दूसरे के ऊपर जमकर रंग डाला गया विद्यार्थी परिषद जुड़े लोग पूरी तरह रंग में रंग गए. पानी की तेज धार और बाल्टियों से युवाओं पर पानी और रंग डाला गया। वही एमएलसी रामतीरथ सिंहल के आवास पर भी लोगों ने सुबह से पहुंच कर उन्हें रंग से सराबोर किया। वही समाजसेवी/ हिंदू संगठन के नेता अंचल अड़जरिया के आवास पर सुबह से युवाओं का जमाबड़ा लगा रहा ओर जमकर अबीर गुलाल के साथ होली खेली। वही आसरा एनजीओ के संस्थापक पूजा बंटी शर्मा को उनके सदस्यों ने मिलकर होली की बधाई शुभकामनाएं दी। वही भाजपा की महिला मोर्चा की पदाधिकारी प्रीति द्विवेदी के आवास पर सैंकड़ों महिलाओं ओर भाजपा कार्यकत्रियों ने गुलाल अबीर लगाकर होली खेलते हुए शुभकामनाएं दी।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here