झांसी। शुक्रवार को जुमा की नमाज ओर होली पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के बाद झांसी पुलिस लाइन में पुलिस ओर प्रशासन ने जमकर होली खेली। कमिश्नर, डीआईजी, डीएम ओर एसएसपी सहित सभी पुलिस कर्मी एक रंग में रंग गए। शनिवार को पुलिस लाइन में पुलिस विभाग की ओर होली पर्व मनाने का आयोजन किया गया। जिसमें जनपद के सभी थानेदार अपनी अपनी टोली बनाकर पहुंचे। जहां कमिश्नर, डीआईजी, एसएसपी ओर डीएम भी मौजूद रहे। सभी ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली पर्व की बधाई शुभकामनाएं दी। साथ ही पुलिस अधिकारियों ओर प्रशासन अधिकारियों ने सभी पुलिस कर्मियों के परिवारजनों के साथ होली पर्व मनाते हुए शुभकामनाएं दी। होली के गीत पर नाचते ठुमकते पुलिस कर्मियों ने हर्षोल्लास से होली मनाई। साथ ही अधिकारियों पर फूलों की होली से वर्षा की साथ ही गुलाल भी लगाया। इस दौरान एसएसपी श्रीमती सुधा सिंह ने बताया कि जुमा की नमाज ओर होली का त्यौहार शांतिपूर्ण संपन्न कराने के बाद अब आज पुलिस कर्मियों ओर उनके परिवार के साथ पुलिस लाइन में होली मनाई गई।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा






